Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

किसानों ने प्रदर्शन कर मांगी एमएसपी की गारंटी


ऋषिकेश ।  संयुक्त किसान मोर्चे के देशव्यापी बंद को लेकर शुक्रवार को डोईवाला में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों नगर क्षेत्र में एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह की अगुवाई में किसान गन्ना समिति कार्यालय पर जमा हुए। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील तक प्रदर्शन किया। ताजेंद्र सिंह ने एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लेकर एमएसपी के लिए कमेटी बनाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। मांग को लेकर अब किसान दिल्ली के लिए निकले हैं, तो उनके रास्तों में नुकीले सरिये गाड़ दिए गए हैं। जगह-जगह से उन्हें दिल्ली बॉर्डर तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से एमएसपी पर गारंटी, आंदोलन में शहीद किसानों को मुआवजा और परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी समेत कई मांगें दोहराई। प्रदर्शनकारियों में दलजीत सिंह, बलबीर सिंह, याकूब अली, जाहिद अंजुम, उम्मेद बोरा, मोहित उनियाल, गौरव सिंह, फुरकान अहमद, राजू मौर्य, सुरेंद्र सिंह राणा, हरेंद्र बालियान, सागर मनवाल, करतार नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

Advertisement