Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

रुद्रपुर में किसानों ने किया मंडी में प्रदर्शन


रुद्रपुर ।  दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के आंदोलन के समर्थन और संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान के बाद तराई के किसानों ने भी जगह-जगह प्रदर्शन किया। रुद्रपुर की बगवाड़ा मंडी में तराई किसान संगठन, भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य किसान संगठनों के प्रतिनिधियों में प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान लगातार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांग रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार बार-बार अपना वादा तोड़ रही है। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत पंजाब के किसानों को हरियाणा के बॉर्डर पर रोक दिया गया है। उनका दमन किया जा रहा है। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों की मांगें दबाने की कोशिश की जा रही है। करीब दो सौ किसान घायल हुए हैं। किसानों ने एमएसपी की गारंटी, सभी कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगे उठाई। उन्होंने सांकेतिक तौर पर मंडी भी बंद कराई। इस दौरान तजिंदर सिंह विर्क, विक्रमजीत सिंह, दलजीत सिंह, गुरबाज सिंह, हरदेव सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement