September 21, 2024

श्रमिक संगठनों की हड़ताल हजारों कामगारो ने किया केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  न्यूनतम मजदूरी, नई पेंशन नीति को बंद करने, परिवहन नीति में संशोधन और श्रमिकों की तमाम मांगों को लेकर श्रमिक संगठनों के आह्वान पर उत्तराखंड में भी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे इसमें उत्तराखंड से पांच श्रमिक संगठनों से जुड़े बैंक-बीमा, ग्रुप सी के केंद्रीय कर्मचारी समेत होटल व फैक्ट्रियों आदि के 50 हजार से अधिक कामगार कार्य से विरत हैं।
     वहीं, सिटी बस, ऑटो-बिक्रम, टैक्सी यूनियनों ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए इसका हिस्सा बनने की बात कही है। आइएसबीटी परिसर में आयोजित सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की बैठक में जिला संयोजक ने कहा कि श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को उत्तराखंड में भरपूर समर्थन मिला है। हड़ताल पर रहते हुए विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े कामगार गांधी पार्क में एकत्र हुए और फिर घंटाघर तक रैली निकाली। इसी तरह बैंक-बीमा समेत केंद्रीय संस्थानों व कई अन्य प्रतिष्ठानों से जुड़े कामगार अपने-अपने स्थानों पर भी आंदोलन किया। इस हड़ताल को  दून ऑटो रिक्शा यूनियन, ऑटो रिक्शा संघर्ष समिति, जिला देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन, मैक्सी कैब टैक्सी वर्कर्स यूनियन, विक्रम यूनियन, कमांडर जीप यूनियन, महानगर बस सेवा, दून टैक्सी चालक यूनियन, दून टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन आदि ने परिवहन सेक्टर की रक्षा का आ“वान करते हुए 16 सूत्री मांगों पर हड़ताल का समर्थन किया है। इनमें से ज्यादातर ने परिवहन सेवाओं को ठप रखंने का भी ऐलान किया है।