September 17, 2026

बागेश्वर में 11.88 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SOG ने गिरीछीना रोड पर पकड़ा

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11.88 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एसओजी टीम ने गिरीछीना रोड पर चेकिंग के दौरान मनोज कुमार उर्फ मोनू (24) को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.88 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार उर्फ मोनू पुत्र दीवानी राम, निवासी घटबगड़ वार्ड, थाना व जनपद बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या 64/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

तस्करी के नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी को नशीला पदार्थ कहां से मिला और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन, प्रभारी एसओजी
  • कांस्टेबल रमेश सिंह, एसओजी
  • कांस्टेबल भूवन बोरा, एसओजी
  • कांस्टेबल सन्तोष सिंह, एसओजी/एएनटीएफ
  • कांस्टेबल चालक विजय कुमार, एसओजी

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।