बैजनाथ पुलिस ने गरुड़ टैक्सी यूनियन के साथ कि गोष्ठी, व्यवस्थित यातायात का पढ़ाया पाठ
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिये समस्त थाना/यातायात प्रभारियो को निर्देशित किया गया हैl पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/यातायात के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू/सुगम बनाने के लिए टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों/सदस्यों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ गरुड़ में गोष्टी का आयोजन किया गया। “सुगम यातायात” व्यवस्था हेतु यातायात सम्बंधी समस्या पर वार्ता की गई जिसमें गरुड बाजार में आय दिन लग रहे जाम से निजात पाने के लिये व्यापार मंडल के सदस्यों/दुकानदारों को दुकान के आगे सड़क मार्ग पर अतिक्रमण न फैलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही टैक्सी यूनियन के सदस्यों/टैक्सी चालकों को निर्धारित टैक्सी स्टेंड पर वाहन खड़े करने व यातायात बाधित ना करने और अपने निर्धारित नम्बर पर ही आने हेतु बताया गया।
