Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

पुलिस जवान ने  रक्तदान कर बचाई महिला की जान


बागेश्वर ।    जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता को खून की कमी हो गई। परिजनों ने कई जगह खून के लिए प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं मिला। इस बात की जानकारी तब एसओजी के जवान भुवन बोरा को मिली तो वह अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने रक्तदान कर महिला की जान बचाई है। परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

Advertisement