May 26, 2026

कपकोट के खजान ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

बागेश्वर । अखिल विश्व गायत्री परिवार का भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। हिम सरयू प्राथमिक विद्यालय कपकोट के छात्र खजान पुरी ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित बद्रीदत्त पांडेय परिसर बागेश्वर की छात्रा भूमिका लोहनी ने द्वितीय स्थान पर रहीं।जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उनका संस्कारी होना, अपनी संस्कृति से जुड़े रहना नितांत जरूरी है। गायत्री परिवार की संस्कृति ज्ञान परीक्षा अपने इसी उद्देश्य में सफल रही है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बच्चों से इस प्रतियोगी दौर में हमेशा सजग रहने को कहा। साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आहवान किया। परिवार के संरक्षक बसंती बल्लभ पांडे आचार्य जी ने संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को अपने देश की गौरवशाली अतीत का ज्ञान होना आवश्यक है। प्राचीन भारतीय संस्कृति को जानने, समझने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस अवसर पर नरेंद्र खेतवाल, हीरा सिंह ऐठानी, गोविंद सिंह बाफिला, दुर्गा असवाल, दीपक परिहार, जगदीश भट्ट, प्रकाश साह, शेर सिंह ऐठानी, राधाकृष्ण जोशी, हरिमोहन ऐठानी, अमित रस्तोगी, प्रकाश पंत, आनंद मलड़ा, अमन रस्तोगी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष पांडेय ने किया।

You may have missed