श्रीनगर में अंकिता के परिजनों का धरना जारी
श्रीनगर गढ़वाल. । दिवंगत अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अंकिता के परिजनों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरना दे रहे लोगों ने वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि जब तक मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तक तक धरना जारी रहेगा। नगर निगम चौराहे स्थित पीपलचौरी पर चल रहे धरने को डीएसओ, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी और एनएसयूआई छात्र संगठन ने समर्थन दिया है। धरने पर बैठे अंकिता की मां सोनी भंडारी और पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि जब तक उनकी बेटी के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर आशीष नेगी, डीएसओ छात्र संगठन की रेशमा पंवार, मोनिका चौहान, शिवांगी सिंह, एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) डा. मुकेश सेमवाल, राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र फरस्वाण , राजेंद्र रावत, केडी थपलियाल, विजेता सेमवाल, अरुण नेगी सहित आदि मौजूद थे।
