431 कैडेट ले रहे ड्रील हथियार प्रशिक्षण
हरिद्वार ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखण्ड बटालियन एन0सी0सी0 हरिद्वार के तत्वावधान में आर0/10/सी0ए0टी0सी0 का 10 दिवसीय शिविर शांतिकुॅंज, हरिद्वार में 3 जनवरी से चल रहा हैं। प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखण्ड के विभिन्न संस्थानों के 431 कैडिटों को ड्रिल हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, बैटल क्राफ्ट एवं फील्ड क्राफ्ट का प्रशिक्षण एवं अभ्यास अनवरत रूप से कराया जा रहा हैं। शिविर में कैडेट अनुशासित सैनिक जीवन से रूबरू हो रहे हैं। एन0सी0सी0 की बी एवं सी प्रमाण पत्र की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष तैयारी कराई जा रही हैं।
कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल बलीवर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में कैडेटों को जाति, धर्म, सम्प्रदाय एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता की भावना को स्वयं के साथ-साथ नागरिकों में भी जागरूकता करने के लिये प्रेरित किया जा रहा हैं। इसके अलावा कैडेटों को पैरा मिल्ट्री, सरकारी एवं सेना में भर्ती की भी जानकारी दी जा रही हैं। शिविर के डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट एवं सहायक एन0सी0सी0 अधिकारी कैप्टन राकेश भूटानी, ले0 प्रीति कुमारी, सैकेण्ड आफिसर डा0 रजनीश पाण्डेय एवं जगदीप उनियाल अधिकारियों के रूप में उपस्थित थे। कैडिटस को प्रशिक्षण देने वालों में सेना के सुबेदार मेजर एन0बी0 राणा, टेªनिंग जे0सी0 ओ0 सुबेदार फटीक थापा, अर्जुन सिंह, लाल बहादुर थापा, अशोक थापा, दिल बहादुर पुन, कृष्ण बहादुर थापा, मोहन सिंह आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर कैम्प में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सन्तोष भट्ट, सुनील कुमार, शशिकान्त धीमान, ईशान अधिकारी, विपिन कुमार एवं मुन्ना क्षेत्री, कमल नेगी, वन्दना चैहान, बिरेन्द्र, मिठठन सिंह कंडियाल, दिनेश डिमरी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
