Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

आईएएस व पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल

आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  शासन में 19 आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में उलटफेर किया गया है। इसमें सबसे बड़ा फैसला अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को सीईओ यूकाडा के पदभार मुक्त करना और दिलीप जावलकर को सीईओ यूकाडा की अतरिक्त जिम्मेदारी सौंपना रहा। वहीं देहरादून डीएम एसए मरुगेशन को मुख्य नगर अधिकारी की जिम्मेदारी वापस दे दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक आशीष जोशी को प्रभारी सचिव आवास एवं गृह की जिम्मेदारी सौंपी गई है और कृषि एवं उद्यान हटाया गया है। बृजेश कुमार संत को प्रभारी सचिव खनन एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी है। भूपाल सिंह मनराल को प्रभारी सचिव कार्मिक, नियोजन, मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर और निदेशक शहरी विकास का प्रभार दिया गया है। सीएन रविशंकर को अपर सचिव पर्यटन एवं यूटीडीबी की नई जिम्मेदारी दी गई और अपर सचिव गृह महिला सशक्तिकरण बाल विकास के दायित्व से मुक्त किया गया। वहीं डीएम नैनीताल से एमडी कैंपियन की जिम्मेदारी हटाई गई है और विनय शंकर पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया। हरिद्वार डीएम दीपक रावत से उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हटाई गई. वहीं रोहित मीणा को एमडी केएमवीएन बनाया गया। वहीं मनोज गोयल को सीडीओ उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कई एसडीएम समेत 19 से ज्यादा पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किये गए हैं।

You may have missed

Advertisement