Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

दुकान में शराब पिलाने पर दुकानदार गिरफ्तार

      बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 
     उक्त क्रम में थाना काण्डा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान अभियुक्त प्रकाश सिंह कालाकोटी पुत्र सुरेश सिंह कालाकोटी निवासी छातीखेत पोस्ट- दोफाड़, तहसील बागेश्वर, चौकी रीमा, थाना- कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र- 40 वर्ष हाल दुकानदार – मैठरा, नायल बिलाड़ी थाना काण्डा को स्वयं की दुकान (मैठरा माइन के पास बहद ग्राम नायल बिलाड़ी) में आने जाने वाले ग्राहकों को अवैध रूप से पैक के हिसाब से शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 बोतल सिल्ड व 01 बोतल आधी खुली हुई व 09 पव्वे सिल्ड बरमूडा XXX RUM अंग्रेजी शराब व दो स्टील के गिलास व एक अधभरी प्लास्टिक की पानी की बोतल को भी बरादम किया गया । जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0FIR No- 03/2024 धारा- 60 (1) /21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।  

जनपद पुलिस का उक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Advertisement