Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया 1 गिरफ्तार


बागेश्वर । श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे, पुलिस अधीक्षक,बागेश्वर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में “आगामी लोकसभा चुनाव” के दृष्टिगत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार गहन चैकिंग अभियान चलाते हुए आज दि0-10.03.2024 को SOG/ANTF व थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कपकोट क्षेत्र के दूरस्थ गाँव कर्मी से दयाल सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- कर्मी कपकोट, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष को पयांतोली कर्मी से छुपाई हुई 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडवल रम) के साथ गिरफ्तार किया गयाl जिस आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0FIR No- 07/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया

नशे के विरुद्घ उक्त चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 
Advertisement