Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

चम्पावत के आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले

चम्पावत । चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की हड़ताल से जिले के सभी 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे। चम्पावत में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिला मंत्री दीपा पांडेय ने कहा कि जब तक 18 हजार रुपये मासिक मानदेय, सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये देने और कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को गोल्डन कार्ड जारी नहीं किए जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में विमला पनेरू, सविता बोहरा, शोभा पांडेय, शशिप्रभा, पुष्पा मेहरा, शांति गोस्वामी, सुनीता सेलिया, रेनू पंगरिया, सरोज तड़ागी, राजेश्वरी पांडेय, चंद्रकला देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, हेमा थ्वाल, दुर्गा जोशी, लीलावती जोशी, प्रेमलता बोहरा समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहीं।

You may have missed

Advertisement