Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

पांच किमी सड़क पर डामरीकरण जल्द होगा, लिखित में लिया करार


बागेश्वर । ग्रामीणों के दबाव के बाद पांच किमी सड़क पर डामरीकरण जल्द होगा। इसके बाद छह गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लिया है। विभाग से जल्द काम शुरू करने की मांग की है। पौंसा पोस्ताला नरगोली सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण करने व बांसपटान सड़क से लिंक किए जाने की मांग को बागेश्वर वह पिथौरागढ़ जिले की छह ग्राम पंचायतों के लोगों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था। जिसमें बागेश्वर जनपद के चंतोला, नरगोली, भंडारी गांव,कपूरी,पैंठाण सहित पिथौरागढ़ जनपद की पौंसा सुकल्याड़ी ग्राम पंचायतें शामिल थी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार बेरीनाग चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग बेरीनाग के अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी सहायक अभियंता कास्ताप्रसाद गंगवार शिवेंद्र कुमार कुंदन सिंह रावत राजस्व उपनिरीक्षकों की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने सड़क संघर्ष समिति अध्यक्ष दरपान राम टम्टा की अध्यक्षता में प्रशासनिक टीम से वार्ता की। ग्रामीणों ने खतरे का सबब बने जेड बैंड को अलग से अन्यत्र से बनाया जाए। साथ ही जैड बैंड के नीचे से पांच किमी डामरीकरण स्वीकृति मिली है। उसे कर दिया जाए।और पौंसा सड़क को बांसपटान से जोड़ा जाए। ईई ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया है कि पांच किमी सड़क में डामरीकरण कार्य के लिए कारवाई चुनाव समाप्त होते ही कर दी जाएगी। सड़क में जहां जहां सुधारीकरण की आवश्यकता है उसे भी तुरंत किया जाएगा। पौंसा बेरीनाग सड़क को बांसपटान मिलान करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा‌। साथ ही पौंसा पोस्ताला नरगोली सड़क में आने वाले जेड जैड बैंड को सुधारीकरण न कर अन्यत्र से सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित हैं, उसे भी कर लिया जाएगा। तहसीलदार बेरीनाग चंद्रपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चुनाव सम्पन्न होते ही तुरंत इस सड़क में कार्य हों जाएगा। इसके बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष दरपान राम टम्टा, सचिव सतीश उप्रेती, ग्राम प्रधान भगवान राम, भास्कर चंतोला, गोविंद कुमार, मनोहर सिंह रौतेला, भगवान मेहरा, फकीर सिंह बोरा, हयात सिंह डसीला, मदनमोहन सिंह रावत, हरीश मेहरा सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement