Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

विधायक, मंत्री सरकारी वाहन से योजनाओं का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते: डीएम अनुराधा


बागेश्वर । जिला निर्वाचन व जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कोई भी विधायक विधायक, मंत्री सरकारी वाहन से योजनाओ का प्रचार प्रसार नहीं कर सकते। कोई भी नई योजना लागू नहीं होगी। पेड न्यूज पर कड़ी नजर रहेगी। यह बात उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पाल ने कहा कि आचार संहिता के दौरान जनता की शिकायतें हमेशा सुनी जाएंगी। धारा-144 के तहत धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। खबरों, विज्ञापन की कमेटी द्वारा समीक्षा होगी। पेड न्यूज पर भी नजर रखी जाएगी।: मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति गठित है। जो राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर गठित है।

Advertisement