Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

लोकसभा चुनाव24: कंट्रोल रूम सक्रिय, चौबीस घंटे रहेंगे खुले


उत्तरकाशी । चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही जिला मुख्यालय पर स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में चौबिस घंटे काम करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ मेहरनबान सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनाव तैयारी में लापरवाही बिल्कुल न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने निर्वाचन से जुड़े प्रबंधों को परखने और चुस्त-दुरस्त करने के लिए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों और प्रभारी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि नियंत्रण कक्ष में दूरभाष, सी-विजिल एप, वोटर हेल्पलाईन आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों व समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करें और समय पर उनका निस्तारण करें।

Advertisement