Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

बागेश्वर के सिपाही की अल्मोड़ा में तैनात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत


अल्मोड़ा । अल्मोड़ा पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक का नाम सुंदर शाही (32 वर्ष) है, जो कपकोट बागेश्वर का निवासी था। आनन् फानन में उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद, पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब छह बजे की है जब उसे गोली लगी। इस घटना की जांच के लिए एसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक यह नहीं स्पष्ट है कि क्या यह हादसा था या फिर सिपाही ने खुद को गोली मारी। इस मामले की पूरी जांच हो रही है और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें संदिग्धता की संभावना भी है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement