पथरी में होली पर्व को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रखी बैठक
हरिद्वार । एसओ रविन्द्र कुमार ने धनपुरा, नसिरपुर कलां और इब्राहिमपुर अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। होली पर विवाद, मारपीट जैसी घटना होती रहती है। गांव में होलिका स्थल पर पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पूर्व में गांव इब्राहिमपुर में होलिका दहन से पहले ही उसमें आग लगा दी गई थी। जिसके चलते गांव में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये थे। इस बार पुलिस ज्यादा सतर्कता बरत रही है। तीनो गांव में पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। बैठक में होली के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था की अपील की गयी है।
