Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बॉबी के नामांकन जुलूस में उमड़े लोग, रणसिंग्हा गूंजे


देहरादून। । उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने शुक्रवार को टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। उन्हें यूकेडी का भी समर्थन हासिल है। परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक निकले नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या युवा शामिल हुए। नामांकन जुलूस में उक्रांद के झंडे भी लहराए।
बॉबी पंवार के नामांकन से पहले शुक्रवार सुबह 10.30 से लोग परेड ग्राउंड में जुटने शुरू हो गए थे। जौनसारी महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। उन्होंने जौनसार के लोकगीत गाए और तांदी नृत्य किया। परेड ग्राउंउ में 11.30 बजे जैसे ही बॉबी पंवार पहुंचे भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बॉबी पंवार खुली जीप पर सवार होकर जुलूस के साथ परेड ग्राउंड से एस्लेहॉल, राजपुर रोड, गांधी पार्क, घंटाघर होते हुए कलक्ट्रेट में नामांकन के लिए पहुंचे7 उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय से काफी संख्या में दल के कार्यकर्ता झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। पुलिस ने कलक्ट्रेट से पहले बैरिकेडिंग लगाकर जुलूस को रोक दिया। दोपहर डेढ़ बजे बॉबी पंवार ने नामांकन कराया।

You may have missed

Advertisement