June 19, 2026

हिमाचल की तरह धारा 371 लागू हो: गुसाईं


देहरादून । टिहरी लोकसभा सीटे से नामांकन भरने के बाद राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के उम्मीदवार नवनीत गुसाईं ने कहा कि उत्तराखंड में हिमाचल की तरह धारा 371 लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग उत्तराखंड में 50 साल से रह रहे हैं, उन्हें मूल निवास मिलना चाहिए। गुसाईं ने शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे नामांकन किया। हो हरिद्वार रोड से समर्थकों के साथ कचहरी पहुंचे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड का बुरा हाल कर दिया है। प्रदेश के नकल माफिया हावी है। बाहरी लोग यहां आकर जमीनें घेर रहे हैं। इससे पहाड़ तक भी अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध ऐसे लोगों का है जो 15 साल पहले आकर उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हो गए हैं। उत्तराखंड में बाहरी लोगों की दखल से यहां अंकिता भंडारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। गुसाईं ने कहा कि उनकी प्राथमिता यहां के मूल निवासियों को उनका हक दिलाना है। जिस परिकल्पना के साथ उत्तराखंड का निर्माण किया गया था, उसे साकार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

You may have missed