Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

कार से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार


अल्मोड़ा. ।जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये हैं। शनिवार रात्रि को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान केदार – चचरोटी – स्याल्दे तिराहे पर यूके04 एल5696 सेंट्रो कार को रोककर चैक करने पर कार में सवार श्याम सिंह मनराल, राजेंद्र सिंह रावत के कब्जे से 10 पेटी बीयर व 4 पेटी अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए, शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। थाना देघाट में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त श्याम सिंह मनराल थाना क्षेत्र की एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है और अभियुक्त राजेन्द्र सिंह रावत एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का अनुज्ञापी है। दोनों ही अवैध शराब को स्याल्दे से बाजखेत की तरफ ले जा रहे थे, जिसे होली में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्त श्याम सिंह मनराल के विरुद्ध पूर्व में थाना देघाट में एफआईआर न0 13/23 धारा 60/72 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। यहाँ थाना देघाट पुलिस टीम से थानाध्यक्ष राहुल राठी, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

Advertisement