Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

कांग्रेस ने जोशीमठ में खोला चुनावी कार्यालय


चमोली । जोशीमठ में कांग्रेस पार्टी ने अपना लोकसभा चुनाव हेतु कार्यालय खोल दिया है। पार्टी के नेताओं ने पूजा अर्चना कर अपना कार्यालय खोला। जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम फरस्वांण और नगर अध्यक्ष हरेन्द्र राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बैठक कर कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गादियाल को जिताना हर कांग्रेसी का लक्ष्य है।कहा कि कुछ दिनों पूर्व कुछ नेता कांग्रेस छोडकर विपक्ष में शामिल हो गए लेकिन उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नही होगा क्योंकि ऐसे नेता जो दिन से कही और जुडे हों वह किसी भी संगठन के लिए सदैव अनुपयोगी होते हैं। क्षेत्र प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि इस बार परे जनपद चमोली में कांग्रेस को लेकर अच्छी लहर है व कार्यकर्ता इस बार सत्ता परिवर्तन चाहता है। प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा कि जोशीमठ के ग्रामीण अंचल में भारी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, रामेश्वर थपलियाल, कुशलानन्द बहुगुणा, लक्ष्मी लाल, पुष्पा देवी, बासुदेव नेगी, धीरेन्द्र गरूडिया, मौ0 सिद्दकी, रघुवीर परमार, बलदेव मेहता, देवेश्वरी शाह, आरती उनियाल, कमल रतूडी, शिव लाल, नैनी भंडारी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement