September 28, 2026

गुंडा एक्ट में एक आरोपी को किया जिला बदर, दूसरे के पास से तमंचा बरमाद


हरिद्वार । पथरी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई कर उसे जिला बदर कर दिया। आरोपी को एक माह के लिए बिजनौर की सीमा पर छोड़ा गया। एक आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक फुरकान पुत्र घसीटा निवासी कासमपुर पर लड़ाई झगड़ा करने व गांव में शांति व्यवस्था खराब करने के कई मुकदमे दर्ज हैं। चुनाव को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को एक माह के लिए जिला बदर कर दिया है। शनिवार को आरोपी को जिला बिजनौर की सीमा पर छोड़ा गया है।