Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 10, 2026

मेरा उत्तराखंड कहा जा रहा हैं : भाभी ने ननद को रूह अफजा में नशा पिलाया, पड़ोसी ने आकर दुष्कर्म किया


देहरादून । भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय रूहअफजा में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने अवैध संबंधों की फोटो और वीडियो बना ली। पटेलनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि उनकी पत्नी का डालनवाला क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की बहू ने 17 वर्षीय बेटी को रूहअफजा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले समीर नाम के युवक को बुलाया। उसने बेहोश 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान की वीडियो पीड़िता की भाभी ने बना ली। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि बेटी को उसकी भाभी ने पड़ोसी से बातचीत भी कराई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

You may have missed

Advertisement