July 27, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया 20 पेटी (238 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

बागेश्वर । आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी SOG के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा अवैध शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री/ तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में मुखबीर की सूचना पर कपकोट भराड़ी रहिमोहन बार के पास वैल्डिंग की दुकान से 01 व्यक्ति के कब्जे से 20 पेटी (238 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।

पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैंने यह शराब भट्टी बन्द होने से पहले ही खरीदकर रख ली थी जिसे आज उचित दाम पर लोगों को बेच रहा था। मौके पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना कपकोट में 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त का विवरणः नाम हरीश सिंह कोरंगा, पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम दुलम थाना कपकोट जिला बागेश्वर, उम्र 39 वर्ष ।

SOG टीम का विवरण

01-उ0नि0 प्रहलाद सिंह प्रभारी एसओजी बागेश्वर।
02-हे0का0 राज भानु बिष्ट (एस0ओ0जी0)
03– आरक्षी भुवन बोरा, (एस0ओ0जी0)
04- आरक्षी संतोष सिंह, (ANTF)
05-आरक्षी रमेश सिंह (ANTF)
06- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार, (एस0ओ0जी0

अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस का चैकिंग अभियान निरन्तर जारी है।

   

You may have missed