Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में जौहर दिखाएंगे हरिद्वार के राजवीर


हरिद्वार । देव संस्कृत विवि शांतिकुंज में कोच नरेंद्र गिरी के नेतृत्व में राजवीर सिंह ने तीन वर्षो तक कड़ी मेहनत के बाद राष्ट्रीय कुश्ती में लोहा मनवा दिया। अब राजवीर सिंह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरिद्वार ग्रामीण के दूधला दयालवाला गांव निवासी राजवीर सिंह ने गांव, जनपद और प्रदेश का नाम भी रोशन किया। गांव में ही दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद गैंडीखाता से इंटरमीडिए की परीक्षा पास की। राजवीर को कबड्डी और कुश्ती का शुरू से ही शौक रहा। मन में कुछ कर गुजरने कि चाह राजवीर को हरिद्वार के शांतिकुंज ले आई और कुश्ती के कोच नरेंद्र गिरी ने उनकी प्रतिभा को पहचान तराशा। राजवीर सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisement