Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

बागेश्वर में 701 बूजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से डाले वोट


बागेश्वर । लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव आयोग ने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। जिले में कुल 960 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता है जिन्होंने फार्म 12डी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की इच्छा जताई थी। जिले की दोनों विधानसभा में गत तीन दिनों से होम वोटिंग का सिलसिला जारी रहा।जिसके सापेक्ष आतिथि तक कुल 701 बूजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने अपने वोट पोस्टल बैलेट से डाले।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि जिले में बुजुर्गो व दिव्यांग के मतदाताओं के लिए मतदान कर्मियों की 69 टीमें लगाई गई है,जो घर-घर जाकर बुजुर्गो व दिव्यांगों से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करा रहे है। शेष अनुपस्थिति बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता जो किसी कारण वंश मतदान करने से वंचित रह गए है उनके लिए मतदान टीमें 11 से 13 अप्रैल तक फिर से घर-घर जाकर मतदान कराएगी।

    
Advertisement