नही रहे लोकगायक प्रहलाद मेहरा
देहरादून । उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद मेहरा का आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
53 वर्ष की एक छोटी सी उम्र में आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
प्रह्लाद मेहरा ने कुमाऊनी संगीत को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका निधन हो गया। उत्तराखंड के अनेक लोक संगीत प्रेमियों ने लोकगायक मेहरा के निधन पर दुख जताते हुए इसे लोक संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मेहरा ने ऐजा म्यारा दानपुरा, जलेबी को डाब समेत कई गीत गाए हैं। उनका हालिया हिट गीत रंगभंग था।
