Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा । पुलिस ने भतरौंजखान में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है। बुधवार को थानाध्यक्ष मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने मोहान बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जितेंद्र सिंह रावत निवासी डबरा सोराल भतरौंजखान के पास से 96 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। यहाँ पुलिस टीम में कांस्टेबल संदीप कुमार, नीरज कुमार रहे।

Advertisement