Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर हादसे में मारे गए चारों युवकों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि,पुलिस लोनिवि को देगी नोटिस


बागेश्वर । भाटनीकोट के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए चारों युवकों की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। जुनायत ग्राम पंचायत के दौलागाड़ा वे वड्यूडा गांव में शोक की लहर है। दौलागाड़ में पूजा के बजाय गांव में सन्नाटा परसा हुआ है। बुजुर्ग दंपत्ति को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंचे रहे हैं। भाई और बहन के साथ बेटों की मौत से रिश्तेदार भी गमगीन हैं।
पुलिस लोनिवि को देगी नोटिस:   जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस स्थान पर क्रश बैरियर आदि नहीं लगे हैं। इस लापरवाही पर पुलिस लोनिवि को नोटिस जारी करेगी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि जहां घटना हुई है। वहां उन्होंने मौका मुआयना किया। वहां क्रश बैरियर नहीं लगे हैं। इस लापरवाही पर लोनिवि को नोटिस जारी किया जाएगा।

Advertisement