Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

जल जीवन मिशन के कनेक्शन बने शो पीस


हल्द्वानी. ।  एक माह से पेयजल की किल्लत झेल रहे इंदिरा नगर की महिलाओं और बच्चों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा जल संस्थान की कार्यप्रणाली से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। कई बार सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दफ्तरों में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बढ़ते तापमान में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पानी की कमी से लोगों की परेशानियों दोगुनी हो गई हैं। जल संस्थान की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लंबे समय से पेयजल की कमी से जूझ रहे इंदिरा नगर के निवासियों ने खाली बर्तनों के साथ प्रर्दशन कर किया। लोगों ने कहा कि दुर्गा मंदिर, इंदिरा नगर और साबरी मस्जिद क्षेत्र की कॉलोनियों में पिछले माह से पेयजल कमी का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन से घरों लगे नलों में एक बूंद पानी नहीं टपका है। जिससे लोगों को दिन रात पानी के इंतजाम के लिए जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति में खाना बनाना और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। बताया कि मांग किए जाने पर भी जरूरत के अनुसार विभागीय टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं। कई लोग निजी टैंकर मंगवा रहे हैं तो कई को दूर स्थान से पानी लाना पड़ रहा है। इससे लोगों में जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। चेतावनी दी जल्द समाधान नहीं होने पर प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, आरती, कमरजहां, नगमा, शमा. शब्बीर अहमद अल्वी. अनस सलमानी, यास्मीन, शमसुल, निशा, शाहिद मौजूद रहे।

Advertisement