Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

मसूरी में कार हादसे में तीन पर्यटकों की मौत


देहरादून । मसूरी में हरियाणा के तीन पर्यटकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यहां हाथी पांव मार्ग पर सनीचर बैंड के समीप रात में ड्राइवर कार से संतुलन खो बैठा। पांच सौ मीटर खाई में कार गिरी होने की सूचना सोमवार सुबह मिली। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को खाई से रेस्क्यू किया। सोनीपत हरियाणा से मसूरी घूमने आए तीन लोगों की कार रविवार देर रात हाथी पांव मार्ग पर सनीचर बैंड के समीप अनियंत्रित होकर  करीबन 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इसकी सूचना थाना मसूरी को सुबह 10 बजे मिली। मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस ने रेस्क्यू किया और खाई से शवों को बाहर निकाला। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया।

Advertisement