March 19, 2026

बिजली के दाम बढ़ाकर भाजपा ने लोगों को दंडित किया: हरीश रावत


रुड़की । कस्बा भगवानपुर के एक बैंक्वट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देकर भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है। दावा किया कि दो चरणों में हुआ कम मतदान प्रतिशत बताता है कि भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले नाराज हैं। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता कायम रही। इसके लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।