Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार


हरिद्वार । कनखल के मेयर कैंप कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं के लिए आभार बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार की एकजुटता कार्यकर्ताओं ने दिखायी है। इसी प्रकार की एकजुटता प्रत्येक चुनाव में दिखानी है। आगामी निकाय चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं का आभार जताकर कहा कि इस चुनाव में सभी ने मिलकर भाजपा का मुकाबला किया। निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय दिया। इसका परिणाम प्रत्याशी वीरेंद्र रावत की जीत के रूप में सामने आएगा।

Advertisement