July 5, 2024

बागेश्वर के जगन ने गणित में हासिल किए 100 में से 100 नंबर


बागेश्वर ।  प्रतिभा को मंजिल पाने से कोई भी नहीं रोक सकता है। यह उदाहरण पेश किया है कपकोट तहसील के जगथाना गांव निवास जगन सिंह ने। उसने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। है। 92.8 प्रतिशत अंक लाकर उसने अपना विद्यालय टॉप किया है। अपनी मेहनत और लगन से उसने यह मुकाम पाया है।
जगथाना निवासी जगन सिंह के पिता चंदन सिंह गांव में मिस्त्री का काम कर अपने परिवार को पालन पोषण करते हैं। उसकी मां गृहिणी है। जगन गांव के ही स्कूल में हाईस्कूल की शिक्षा ली। घर में माता-पिता का हाथ बंटाने के साथ ही वह पढ़ाई भी करता है। इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उसने चौकाने वाला परिणाम दिया है। गणित विषय में उसे 100 में से 100 अंक मिले हैं, जबकि हिंदी, संस्कृत में क्रमश: 96 व 92 अंक मिले हैं। अंग्रेजी में 76 व सामाजिक विज्ञान में 86 अंक हैं। खेती किसानी के साथ पढ़ाई करने वाले छात्र ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल टॉप किया है। इसके साथ ही क्षेत्र का नाम भी रोान किया है। गांव के युवक के इस तरह के परीक्षा परिणाम से लोग खुश हैं। लोगों का कहना है कि पढ़ने वाले कहीं भी पढ़ लेते हैं। इसका उदाहरण जगन ने दिया है। उसकी इस उपलब्धि पर जगथाना निवासी गंगा सिंह बसेड़ा, हीरा सिंह, जीवन दानू, दयाल दानू, रतन दानू, सहित सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।