Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

पॉक्सो एक्ट का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग बालिका कब्जे से छुड़ाई


अल्मोड़ा । अल्मोड़ा पुलिस की थाना द्वाराहाट टीम ने पॉक्सो एक्ट के 01 आरोपी को लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गुमशुदा नाबालिग बालिका को भी बरामद किया गया है। बीती 15 अप्रैल को द्वाराहाट तहसील निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बहन के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई जिस पर राजस्व क्षेत्र ईड़ा तहसील द्वाराहाट में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी। जिसे रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया था। अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की विवेचना अपर उपनिरीक्षक सईद अहमद के सुपुर्द कर क्षेत्राधिकारी रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व साईबर सैल की मदद से 06 मई को लोनी जनपद गाजियाबाद से गुमशुदा नाबालिग बालिका को सोहन लाल उर्फ सोनू के कब्जे से छुड़ाया गया और आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र सर्वजीत राम निवासी ग्राम गणाई गंगोली थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 363, 366ए, 376(3) आईपीसी व 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। यहाँ थाना द्वाराहाट पुलिस टीम से अपर उपनिरीक्षक सईद अहमद, हेड कांस्टेबल श्रवण कम्बोज शामिल रहे।

Advertisement