Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गरुड़ में प्रमुख वन संरक्षक ने जाना वनाग्नि का हाल

बागेश्वर गरुड़ । जी0 एस0 पांडे , प्रमुख वन संरक्षक/ नोडल अधिकारी वनाग्नि प्रबंधन, जिला बागेश्वर द्वारा वनाग्नि नियंत्रण हेतु बागेश्वर वन प्रभाग अंतर्गत विभिन्न क्रू स्टेशन, वनाग्नि संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा वनाग्नि नियंत्रण हेतु कार्यों की समीक्षा की तथा वनाग्नि प्रबंधन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर वनाग्नि नियंत्रण में विभाग का सहयोग करने की अपील की गई ।

उनके साथ श्री सुनील कुमार, उपप्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग , वन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ श्री सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement