May 26, 2026

गरुड़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य तेज


बागेश्वर गरुड़ ।  गरुड़ केडी पांडे रामलीला मैदान में मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का कार्य नगर पंचायत गरुड़ द्वारा किया गया। साथ ही आठ मई को टीट बाजार शगुन बैंक्वट हॉल में नौ मई को टीआरसी बैजनाथ में कैंप लगाया जाएगा। जिसमें टीट बाजार क्षेत्र और नौघर क्षेत्र के लोग अपना नाम हटाने जोड़ने व संशोधित करने का कार्य कर सकते हैं। कैंप का समय सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक है। मंगलवार को आयेाजित कैंप में नगर पंचायत गरुड़ के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार जोशी, कुंदन, कृष्णा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।