महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने किया गिफ्तार
बागेश्वर । पुलिस के अनुसार थाना कांडा में एक तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक: 01-05-2024 को देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 दीवान राम निवासी ग्राम-दाणोथल, पो0 सानिउडियार, थाना काण्डा, जिला बागेश्वर उम्र 49 वर्ष द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कांडा में मु0अ0सं0-
10/2024 ,धारा-452/354/323/504/भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 खष्टी बिष्ट के सुपुर्द की गई।
प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा थानाध्यक्ष कांडा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक: 07-05-2024 को आरोपी देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 दीवान राम निवासी उपरोक्त को ग्राम दाणोथल से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियोग में धारा 354 (क)/506 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
