Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

जंगल की आग रोकने को डीएम ने उठाये ये कदम, अनेक विभाग किये जिम्मेदार

 बागेश्वर ।  जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अनुराधा पाल ने जंगलों में आग को फैलने से रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम के लगातार शुष्क बने रहने से जंगलों में आग की घटनाएं अधिक हो रही हैं। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी, सभी उपजिलाधिकारियों समेत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पूर्ति अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, निकायों के अधिशासी अधिकारियों व प्रबंधक गैस सर्विस एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मंदिर, रिसार्टस, गैस गोदाम, पेट्रोल पंपों, लीसा कारखानों व सड़क किनारे स्थित झोपडियों, दुकानों जैसे संवेदनशील स्थानों के आस-पास कम से कम 10 से 15 मीटर तक पत्ती, कूडे, पिरूल एवं कचरे आदि की साफ-सफाई कर वनाग्नि के नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करें। ताकि दावाग्नि का सामना न करना पड़े।

Advertisement