Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर पुलिस ऑपरेशन स्माइल चलाकर लोगो के चेहरों पर बिखेर रही मुस्कान


बागेश्वर । जिले की पुलिस ऑपरेशन स्माइल के माध्मय से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। कोतवाली पुलिस ने इसी क्रम में गुमशुदा को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द किया। पीड़ित निवासी मनकोट ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहिन 11 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई है और अभी तक घर वापस नहीं आयी है। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी से तत्काल कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद महिला को कोतवाली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपनी बहन को सुरक्षित पाकर वादी द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया।

Advertisement