Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

चारधाम यात्रा में केंद्र के हस्तक्षेप से जाएगा गलत संदेश :  हरीश रावत


देहरादून । पूर्व सीएम हरीश रावत ने चारधाम यात्रा के लिए एनडीआरएफ और केंद्रीय बलों की तैनाती पर सवाल उठाए हैं। रावत ने कहा है कि इस तरह का संदेश नहीं जाना चाहिए कि राज्य चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने में असफल रहा है। रावत ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में अव्यवस्था सामने आने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय को यात्रा संचालन अपने हाथ में लेना पड़ रहा है, जो राज्य की व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सीएम से अपील करते हुए कहा कि यदि यात्रा संचालन के लिए कुछ कठोर निर्णय लेने भी पड़ रहे हैं तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई आकस्मिक प्राकृतिक आपदा की स्थिति नहीं है कि केंद्र की मदद ली जाए। चारधाम यात्रा तो हर साल संचालित होती है। इसमें हम केंद्र की मदद तो ले सकते हैं लेकिन व्यवस्था का संचालन तो राज्य के ही हाथ में रहना चाहिए।

Advertisement