Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

गणेश गोदियाल ने बीरोंखाल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का  भ्रमण


पौड़ी । कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीरोंखाल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का शुक्रवार को दौरा किया। मौके पर गोदियाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।शुक्रवार को निरीक्षण के बाद गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि इतनी बड़ी आपदा आने के बावजूद भी भाजपा का कोई नेता इन लोगों की शुद्ध लेने नहीं पंहुचा। शुक्रवार को गणेश गोदियाल ने फरसाड़ी, गुडलखील, कुणजोली, सुकई आपदा ग्रस्त गांवों को भ्रमण किया। लोगों ने बताया कि अतिवृष्टि से 20 परिवारों के घरों में मलबा भर गया हैं। गुडलखील महिला मंगल दल ने गोदियाल को बताया कि बुधवार को हुई अतिवृष्टि से उनके गांव की पेयजल आपूर्ति कराने वाली योजना के पाइप बूरी तरह से मलबे में बह गए हैं। जिससे उनके सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई हैं। सुकई के ग्रामीणों ने उन्हें यह भी बताया कि उन्हें शासन से उचित मुआवजा दिलाया जाय। गोदियाल ने कहा कि वहां इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी से शीघ्र मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख राजेश कंडारी, राधा कंडारी, मंडल अध्यक्ष महिपाल शाह, देशबंधु, ख्यात सिंह नेगी आदि थे।

Advertisement