Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

लोक सभा चुनाव की मतगणना की अंतिम दौर की तैयारियों में जुटे एसडीएम

बागेश्वर । बुधवार को उपजिलाधिकारी कपकोट अनुराग आर्या एवं एसडीएम बागेश्वर मोनिका व पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी बीडी पांडे डिग्री कॉलेज पहुँचे। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था में लगी फोर्स आदि व्यवस्था देखी। ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने और चौकस होकर ड्यूटी करने के कहा गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त पाई गई । साथ ही मतगणना में लगने वाले ड्यूटी प्वाइंटो को चिन्हित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Advertisement