Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, लू की चपेट में आने से अब तक 51 लोगों की मौत



लखनऊ । उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में इनदिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. गर्मी की आलम ये है कि अब इससे मौत होने की खबरें भी सामने आने लगी हैं. उत्तर प्रदेश में भी गर्मी तांडव मचा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बुंदेलखंड में लू की चपेट में आने से बुधवार को 31 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा लोगों की जान महोबा में हुई. जहां आठ लोग लू लगने से काल के गाल में समा गए. इसके बाद हमीरपुर में सात तो चित्रकूट में 6 लोगों की मौत लू की चपेट में आने से हुई है.
वहीं फतेहपुर में पांच, बांदा में तीन और जालौन में लोगों की मौत लू लगने से हुई है. बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर लोग किसी काम के चलते घर से बाहर निकले थे और रास्ते में अचेत होकर गिर गए. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
वहीं बहराइच में लू लगने से नानपारा और कैसरगंज इलाके में दो लोगों की मौत की खबर है. वहीं प्रयागराज में लू की चपेट में आने से एक दरोगा समेत चार लोगों की मौत हुई है. वहीं दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मेरठ के रहने वाले एक बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई. इसके अलावा बलिया में एक महिला की जान गई है तो वहीं वाराणसी में छह, मिर्जापुर में तीन, आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र में एक-एक की मौत लू की चपेट में आने से हुई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की मौत लू लगने से हुई है. हालांकि, मौत की पुष्टि के लिए सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. जिसेस मरने की सही वजह सामने आ सके.
बुधवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लू चली. वहीं जिन इलाकों में लू नहीं रही. वहीं गर्मी हवाओं ने लोगों को लू का एहसास कराया. कल यानी बुधवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जबकि कानपुर में पारा 48.4 डिग्री दर्ज किया गया. आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा. जबकि रात में तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के तीन शहरों कानपुर, सुल्तानपुर और फुरसतगंज में मई के महीने में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी. फुरसतगंज में पारा कभी 47 डिग्री नहीं पहुंचा. जो इस बार 47.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जबकि बुधवार को कानपुर में तापमान 48.4 और सुल्तानपुर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
००

You may have missed

Advertisement