Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सिद्धू मूसेवाला के इस गाने में छिपा है इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या का राज, राहुल गांधी बोले


नईदिल्ली । देश में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद जनादेश से जुड़े सारे अपडेट्स आ चुके हैं. इन अपडेट्स के अनुसार देश में एक बार फिर बीजेपी नीत एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है. इसको लेकर बीजेपी समर्थकों में जहां खुशी का माहौल है. वहीं, कांग्रेस ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी नेताओं से बात की.
बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को सिरे से खारिज किया.  एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के एक गाने का हवाला देते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला का गाना है 295, हम 295 सीट जीतेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि  हमने अपने पीसीसी अध्यक्षों, सीएम, प्रभारियों और उम्मीदवारों से चर्चा की है, वे सभी बहुत आश्वस्त हैं. यह एग्जिट पोल सरकार के लिए एक फर्जी पोल है. इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और निश्चित रूप से सरकार बनेगी.

Advertisement