Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन


बागेश्वर । कवि जोशी जिला संगठन महामंत्री के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यलय में केक काट कर और मिष्ठान वितरण कर राहुल जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और उसके बाद 11 बजे से जिला रक्तदान कोष बागेश्वर (जिला अस्पताल बागेश्वर) में रक्त दान शिविर में रक्तदान किया ।
लगातर पिछले हफ्ते ही जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगवाया गया था जिस कारण o+ 18 यूनिट, b+ 8 यूनिट, ab+ 9 यूनिट होने के कारण रक्त दान शिविर में 7 स्वयं सेवकों ने रक्तदान किया और 21 रक्तदाताओं द्वारा भविष्य में रक्तदान करने के लिए पंजीकरण करवाया गया।

कवि जोशी जिला महामंत्री ने कहा कि राहुल जी देश के कमजोर,पिछड़े और पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति की बुलंद आवाज है और आने वाले उज्जवल विकसित भारत का भविष्य है।
उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जी से पूरे देश की जनता को उम्मीद है।

कार्यक्रम में गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ललित गोस्वामी जिलाध्यक्ष obc प्रकोष्ठ,राजेंद्र टगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मत्री,गीता रावल प्रदेश महासचिव महिला कोंग्रस,राजेन्द्र परिहार जिला कोषाध्यक्ष,लक्ष्मी धर्मशतू जिला उपाध्यक्ष,कुन्दन गोस्वामी प्रदेश सचिव obc, हरीश त्रिरकोटि प्रदेश सचिव sc प्रकोष्ठ,राहुल कुमार छात्र संघ अध्यक्ष,
निशा,पूनम,पंकज परिहार नगर उपाध्यक्ष,दिव्याशु पिंडारी, प्रेम दानू, जयदीप कुमार,अजय पांडेय, धीरज धपोला,आँशु दफोटि, अजय कुमार,राजू पाठक, हितेश कुमार,आदि मौजूद रहे ।

You may have missed

Advertisement