Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

ठेकेदारी प्रथा के विरोध में विद्युत संविदा कर्मचारी


बागेश्वर । ठेकेदारी प्रथा के विरोध में विद्युत संविदा श्रमिक संघ एक बार फिर मुखर हो गया है। नाराज कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने मानकानुसार मानदेय देने समेत अन्य सुविधाएं देने की मांग की है। संगठन से जुड़े लोग बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से ठेकदारी प्रथा के तहत कार्य करते आ रहे हैं। वे इस व्यवस्था से परेशान हैं। उनको समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने पूर्व वेतन देने तथा पीएफ, जीवन बीमा आदि का लाभ देने की मांग की है। ठेकेदारी प्रथा के तहत दुर्घटना होने पर भी उनकी कोई सुध नहीं ली जाती है। उन्होंने 15 दिनों के भीतर सभी सुविधाओं का लाभ देने की मांग की है। मांग करने वालों में चतुर सिंह, तारा दत्त शर्मा, नारायण सिंह, शंकर राम, मंगल सिंह, खीम सिंह, बलवंत सिंह धन सिंह, भुवन राम आदि शामिल हैं।

You may have missed

Advertisement