Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

चारधाम यात्रा : अब तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन


देहरादून । उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। अभी तक 24.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं।उत्तराखंड सरकार तीर्थ यात्रियों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने के प्रयास कर रही है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यात्रा मार्ग पर पेयजल की पर्याप्त सुविधा और यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने को लेकर भी प्रबंध किए गए हैं।
सभी धामों में तीर्थ यात्रियों को दर्शन करने में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं हो रही है। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने और सभी समस्याओं से निपटने के लिए भी आपदा प्रबंधन विभाग और पर्यटन विभाग ने आपस में समन्वय बनाकर सभी जिलों को एसओपी भेजा है।
पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई है। अभी तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 24.60 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। भीड़ सामान्य है। मानसून सीजन के दौरान तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी जिलों को एसओपी भेजा गया है।

Advertisement