Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

गरुड़ में लाहुरघाटी के आंदोलन में कूदी मातृशक्ति


बागेश्वर गरुड़ । पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लाहुरघाटी के लोगों का धरना तीसरे को भी जारी रहा। इस बार आंदोलन में मातृशक्ति भी कूद गई है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी तो पंचायत चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा। शुक्रवार को ग्रामीण आंदोलन स्थल जखेड़ा पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरने पर बैठे गए। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि सुराग-भगदानू मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हुए एक दशक से अधिक का समय हो गया है। अभी तक मार्ग पूरा नहीं बन पाया है। सड़क निर्माण में जिन किसानों की भूमि कटी थी उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। ग्रामीण तहसील मुख्यालय व लोनिवि के चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं। राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा का उच्चीकरण नहीं हो पाया है। इस कारण यहां के बच्चों को मीलों दूर पैदल चलना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें आश्वासन पर आश्वासन मिल हे हैं। इस बार वह आश्वासनों ने नहीं मानेंगे। जब तक उनकी मांगों को अमली जामा नहीं पहनाया जाता वह शांत नहीं बैठेंगे। इस मौके पर आनंद सिंह कुंवर, ग्राम प्रधान चंपा , गोपाल राम, रघुवीर सिंह, अनिल सिंह, करन सिंह, रूप सिंह, धीरज जोशी, हेमंत कुमार आदि धरने पर बैठे। इस मौके पर राम चंद्र आदि मोजूद रहे।

You may have missed

Advertisement